एम्स से जुड़े विशेषज्ञ इसे अस्पताल प्रबंधन की नाकामी बताते हैं। एम्स के एक अधिकारी का कहना है कि एम्स में अब भी कई जरूरी जांच नहीं होती। जब डॉक्टर मरीजों को जांच लिखते हैं तो वे बाहर से कराते हैं। वहीं जो मरीज बाहर नहीं जा पाते उसके लिए पैथोलॉजी के कर्मचारी एम्स में आकर ही सैंपल ले लेते हैं। एम्स में कैंसर के लिए रिसेप्टर मार्कस, ओवरी कैंसर, मॉलीक्यूलर टेस्ट जैसी कई महत्पपूर्ण जांच नहीं होती। इसके अलावा दवाएं भी नहीं है।